फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का तेल छिड़क बीच सड़क पर महिला ने की जान देने की कोशिश 

Fri, 29 Nov 2019 05:13 PM IST
Avdhesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
पिटाई से आहत महिला बच्चों संग सड़क पर उतरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा कस्बे में निचलौल महाराजगंज मार्ग शुक्रवार को करीब आधे घंटे जाम रहा। जमीनी विवाद के मामले में दंबग व्यक्ति की पिटाई से आहत महिला ने बच्चों के साथ सड़क जाम कर मिट्टी का तेल छिड़कर जान देने की कोशिश की। स्थानीय लोगों एवं पुलिस के समझाने के बाद उसका गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम सभा मिठौरा बाजार के हड़तोड़वा टोला निवासी अनिता देवी अपने दो बच्चों के साथ निचलौल महाराजगंज मार्ग को मिठौरा कस्बे में जांच कर दी। वह पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलने लगी तो लोग सहम गए। वह जोर जोर से चिल्लाते हुए पुलिस प्रशासन की कथनी करनी को बयां कर रही थी। 

महिला का आक्रोश देख कोई करीब जाने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहा था। जब महिला ने अपने उपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया तो कुछ लोग दौड़कर उसके पास गए और माचिश छिन ली। फिर उसे समझाने लगे। पुलिस एवं लोगों द्वारा काफी समझाने के बाद महिला शांत हुई।
विज्ञापन


पीड़ित अनिता देवी ने बताया कि गांव के एक दबंग व्यक्ति द्वारा पति एवं बच्चों को 6 नवंबर को मारा पीटा गया। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी से लेकर पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत होने से नाराज दबंग व्यक्ति ने रास्ता बंद कर शुक्रवार की सुबह पिटाई कर दी। महिला ने बताया कि उनके साथ रास्ते के मामले को लेकर हमेशा मारपीट किया जाता है। लेकिन पुलिस रास्ते के विवाद को सुलझाने में रूची नहीं लेती है।

थानाध्यक्ष निचलौल बिहागड सिंह ने बताया कि महिला के पति विश्वंभर यादव एवं आरोपी हरिनारायण यादव के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भाविष्य में मारपीट न करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें