गोरखपुर जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लाइन में लगी महिला के गले से चेन चोरी की कोशिश की गई। महिला कलावती कुशवाहा के सजगता से ना सिर्फ उसकी चेन बच गई बल्कि उस महिला को भी पकड़ लिया जिससे चोरी की कोशिश की थी। सूचना पर आई पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
फलमंडी के पास रहने वाली कलावती कुशवाहा थॉयराइड की जांच कराने जिला अस्पताल आई थी। जांच रिपोर्ट लेने के बाद वह डॉक्टर के पास पहुंची थी और फिर दवा लेने के लिए काउंटर की लाइन में खड़ी थी। इसी दौरान एक महिला ने पीछे से चेन चोरी की कोशिश की थी।
कलावती को कुछ एहसास हुआ तो वह पीछे मुड़ी तो चेन टूटकर नीचे गिर गया। इस पर तुरंत ही उन्होंने पीछे खड़ी महिला को पकड़ लिया और एसआईसी के पास ले गई।
एसआईसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। हिरासत में ली गई महिला की पहचान नौसड़ की सीमा के रूप में हुई है।