सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव में क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक महिला को कुछ महिलाएं लाठी डंडों से जमकर पीट रही है। वीडियो वायरल के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला के तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामला बीते शनिवार का है जब महिला को उसके पट्टीदारों ने घरेलू विवाद में बेरहमी से पीट पीट कर अधमरा कर दिया।
घरेलू विवाद में अपने ही घर की महिला के खून के प्यासे हो गए। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि चार पांच की संख्या में महिलाएं इस महिला को बेरहमी से पीट पीट कर अधमरा कर रही है। लेकिन कोई मदद को आता नहीं है। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़े तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला पिछले चार दिनों से थाने का चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस कुछ नहीं की।
जब यह वीडियो वायरल होने लगा तो पुलिस ने आनन फानन में पीड़ित महिला से तहरीर लेकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोनौली कोतवाली एसआई रविन्द्र सिह ने बताया कि पीड़ित महिला मसुरुन्निशा मेडिकल कराने के बाद आरोपी कलाम, गुड्डु, मसिउद्दीन, परसेनी के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।