फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई: 10वीं और 12वीं में फेल विद्यार्थी दें सकेंगे कंपार्टमेंट एग्जाम, जुलाई में होगी परीक्षा

Wed, 26 Dec 2018 07:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
CISCE Board - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा कराने का फैसला किया है। इससे दसवीं और बारहवीं के उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किन्हीं कारणों से फेल हो जाते हैं। वार्षिक परीक्षा के बाद ही जुलाई में कपार्टमेंट परीक्षा कराई जा सकेगी। अगस्त में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सीआईएससीई की ओर से अभी तक कंपार्टमेंट परीक्षाएं नहीं कराए जाने की वजह से फेल विद्यार्थियों का पूरा वर्ष खराब हो जाता था। उन्हें सभी विषयों की परीक्षा नए सिरे से देनी पड़ती थीं। इस प्रक्रिया में तमाम विद्यार्थियों की पढ़ाई छूट जाती थी। इसको ध्यान में रखकर ही बोर्ड ने कपार्टमेंट परीक्षा कराने का फैसला किया। 

इंग्लिश में पास होंगे तभी दे सकेंगे कपार्टमेंट परीक्षा 
जिले में सीआईएससीई के 18 विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब चार हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। नियमावली के मुताबिक 12वीं कक्षा के वे छात्र जो इंग्लिश और अन्य दो विषय में पास हैं लेकिन चौथे विषय में फेल हैं, वही कपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। वहीं, 10वीं के वे छात्र जो इंग्लिश और अन्य तीन विषयों में पास हैं, लेकिन पांचवें विषय में फेल हो गए हैं वे भी परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन

 
शैक्षिक सत्र 2018-19 से पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षा कराई जाएगी। अब दसवीं, बारहवीं में फेल होने वाले विद्यार्थियों को सालभर का इंतजार नहीं करना होगा। ऐसे विद्यार्थी कपार्टमेंट परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। - अजय शाही, अध्यक्ष गोरखपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें