फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन की बनेगी नई वोटर लिस्ट 

Tue, 27 Sep 2016 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आदेश
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट निरस्त कर नए सिरे से तैयार की जाएगी। इसके लिए आयोग ने पुनरीक्षण अभियान का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 30 सितंबर को नोटिफिकेशन और एक अक्टूबर से वोटर बनाने का काम शुरू होगा। 30 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट को लेकर महाराष्ट्र हाईकोर्ट में रिट दाखिल हुई थी। वहां से यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। अपील पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की नई वोटर लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर निर्वाचन आयोग ने नई मतदाता सूची बनाने का निर्देश जारी कर दिया है।  सिर्फ गोरखपुर में ही 95 हजार मतदाता  गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 17 जिले और करीब 3.75 लाख मतदाता हैं। सिर्फ गोरखपुर की सूची में ही 95 हजार वोटर के नाम हैं। ऐसे में संभावित प्रत्याशी ही नहीं निर्वाचन से जुड़े अफसरों-कर्मचारियों की भी मुसीबत बढ़ गई है। उधर, अब यह भी तय हो गया है कि स्नातक निर्वाचन अब नए साल में ही हो पाएगा। यहीं नहीं, विधान सभा चुनाव को लेकर आयोग की सक्रियता से यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि फरवरी-मार्च में प्रस्तावित विधान सभा चुनाव के बाद ही यह चुनाव हो पाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने नई मतदाता सूची तैयार करने का आदेश दिया है। इसी आधार पर निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। नोटिफिकेशन के बाद एक अक्टूबर से नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। वर्तमान मतदाता सूची को निरस्त करने के बारे में कोई आदेश नहीं आया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में नई मतदाता सूची तैयार करने के बारे में कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें