नवंबर में दिन की ठंड का आठ साल का रिकार्ड टूटा
गोरखपुर। नवंबर माह में दिन में पड़ी ठंड का पिछले आठ साल का रिकार्ड रविवार को टूट गया। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 25.5 डिग्री पहुंच गया। पूरे दिन धुंध छायी रही और सिहरन बनी रही। न्यूनतम तापमान भी 12.6 डिग्री हो गया।
रविवार को सुबह से ही धुंध छायी हुई थी। सात किमी रफ्तार से चली पछुवा हवा ने मौसम और सर्द कर दिया। ऐसे में दिन का पारा लुढ़ककर 25 डिग्री के पास पहुंच गया। अधिकतम तापमान के सामान्य से दो डिग्री कम रहने और पछुवा हवा चलने की वजह से पूरे दिन सिहरन बनी रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि हवा का रुख बदलने की वजह से यह बदलाव हुआ है। सोमवार को भी सुबह से शाम तक पछुवा हवा चलेगी। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास ही रहेगा।
वर्ष अधिकतम तापमान
2011 24.4 (24 नवंबर)
2012 25.6 (26 नवंबर)
2013 25.8 (29 नवंबर)
2014 25.8 (28 नवंबर)
2015 27.2 (28 नवंबर)
2016 25.7 (27 नवंबर)
2017 25.7 (25 नवंबर)
2018 28.0 (28 नवंबर)
2019 25.5 (18 नवंबर)