जनप्रिय बिहार में नलकूप रिबोर कार्य का शिलान्यास करते सदर सांसद महंत आदित्यनाथ, साथ में मेयर व अन्य।
- फोटो : shivharsh
गर्मी के मौसम में जनप्रिय विहार वार्ड के लोगों को पानी की किल्लत नहीं झेलनी होगी। वार्ड में 33 लाख रुपये की लागत से नलकूप के रिबोर का काम शुरू हो गया।
शनिवार को वार्ड के शिव मंदिर के पास नलकूप रिबोर के काम का शिलान्यास सांसद आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस नलकूप के शुरू हो जाने से जनप्रिय विहार कॉलानी, साकेत नगर, लाजपत नगर, हड़हवा फाटक आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर हो जाएगी।
मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि जनप्रिय विहार, गोरखनाथ, चक्सा हुसैन समेत कई स्थानों पर 13वें वित्त विकास निधि से नलकूपों का अधिष्ठान शुरू कर दिया गया है। पार्षद रेखा देवी वर्मा और पार्षद प्रतिनिधि ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि वार्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर रामभुआल कुशवाहा, वीर सिंह सोनकर, संजय शिलांकुर, विनय पासवान, जयप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद थे।