फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को दवाओं की सप्लाई में जालसाजी

Sat, 19 Mar 2016 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
‌जिला अस्पताल
विज्ञापन
जिला अस्पताल को की गई दवाओं की सप्लाई में जालसाजी का खुलासा हुआ है। यहां पेन किलर के कई रैपर खाली पाए गए हैं। इसका पर्दाफाश तब हुआ जब कई मरीज उसे वापस करने दवा काउंटर पर पहुंचे। दवाओं के ऐसे खाली रैपर काफी समय से अस्पताल में मौजूद हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। यहां तक की स्टोर इंचार्ज को भी इस जालसाजी की जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन


ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी सीधे स्टोर में ही दवाओं की सप्लाई करती है, जबकि नियम यह है कि दवाओं का मिलान और जांच करने के बाद ही उसे काउंटर पर भेजा जाए। मगर ऐसा नहीं हुआ। इस कारण मरीजों को कई दवाओं के खाली रैपर ही दे दिए गए। काउंटर पर भी इस बात का ध्यान नहीं दिया गया। घर पहुंचने केे बाद जब मरीजों ने रैपर खोले तो वह खाली मिली। इसके बाद वह उसे काउंटर पर वापस करने पहुंचे।

यह खेल सिर्फ गोरखपुर में ही हुआ हो, ऐसा नहीं है। चूंकि जिन कंपनियों का उप्र सरकार से करार होता है, वही सरकारी अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई करती है। खाली रैपर के बारे में स्टोर इंचार्ज से पूछे जाने पर उन्होंने मामले की जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया। अस्पताल प्रशासन की मानें तो उनके पास अभी तक इसकी कोई शिकायत नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोर में रखे स्टॉक और आई दवाओं की जांच कराई जाएगी। यदि शिकायत सही पाई गई तो दवाओं को वापस कराया जाएगा।
- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें