फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल केंद्रों पर ही होगी मौखिकी परीक्षा

Mon, 24 Apr 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु परिक्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित नोडल परीक्षा केंद्रों पर ही होगी। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के बीएससी भाग एक एवं भाग दो में रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी विज्ञान एवं कला संवर्ग में मनोविज्ञान, भूगोल, तथा सैन्य विज्ञान तथा स्नातकोत्तर स्तर पर समाजशास्त्र, हिंदी, राजनीतिशास्त्र, शिक्षाशास्त्र में भूतपूर्व एवं अर्ह छात्रों की प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए नोडल केंद्र एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती, जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज, एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर एवं शिवपति महाविद्यालय शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर में होनी है।

परीक्षा समिति ने विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों और कॉलेजों के प्राचार्यों को छात्रों के परीक्षा परिणाम को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द परीक्षा को संपन्न कराने को कहा है। साथ ही आंतरिक एवं बाह्य परीक्षकों को जल्द नामित कर इसकी सूचना विश्वविद्यालय को देने का निर्देश दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि अगर निर्धारित नोडल केंद्रों पर उक्त विषय संचालित नहीं होता तो उस विषय की परीक्षा निकट के किसी अनुदानित या स्ववित्तपोषित कॉलेज में कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें