गोरखनाथ मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ की रविवार को हुई बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने की, जबकि बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने किया। तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल, भटहट ब्लाक अध्यक्ष रामनवमी सहानी ने बताया कि संगठन का विस्तार कार्य जल्द ही पूरा होगा। संगठन को हर ग्राम सभा ब्लॉक विधानसभा नगर पंचायत एवं अन्य क्षेत्रों में संगठन का विस्तार कार्य जल्द ही संपन्न होगा।
बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा प्रकाशित पराक्रम पत्रिका, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, जिला अध्यक्ष गोरखपुर इंजीनियर राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, सदर तहसील अध्यक्ष गोरखपुर धर्मेंद्र कुमार, सदर तहसील उपाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल, भटहट ब्लॉक अध्यक्ष राम नवमी साहनी, भटहट ब्लॉक महामंत्री नन्हे लाल, भटहट ब्लॉक के कार्यकर्ता अजय जयसवाल, खजनी तहसील अध्यक्ष सुनील यादव एवं अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।