फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सड़क निर्माण को लेकर चार घंटे चक्काजाम

Mon, 18 Apr 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पिपराइच चुंगी तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिपराइच के हॉट मिक्स प्लांट सड़क के निर्माण में गुणवत्ता और मानक का ध्यान न रखने के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार की रात आठ बजे पिपराइच चुंगी तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण जहां इस जिद पर अड़े थे कि जब तक मानक का पालन नहीं किया जाएगा तब तक सड़क नहीं बनने दी जाएगी वहीं नगर पंचायत चेयरमैन का कहना है था कि सड़क का निर्माण हर हाल में कराया जाएगा।
विज्ञापन


करीब चार घंटे बाद ग्रामीणों ने लोगों के समझाने पर चक्काजाम तो समाप्त कर दिया लेकिन वे वहीं बैठे रहे ताकि सड़क का निर्माण न हो सके। रविवार की रात आठ बजे पिपराइच चुंगी तिराहे से लेकर सिधावल तिराहा मार्ग पर हॉट मिक्स प्लांट के तहत सड़क का निर्माण शुरू हुआ। खबर लगते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने गुणवत्ता और मानक के विपरीत सड़क बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने न सिर्फ ठेकेदार को काम करने से रोक दिया बल्कि मजदूरों को भी भगा दिया। उधर, जब यह खबर नगर पंचायत चेयरमैन बेचना देवी को मिली तो वे भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गईं। उनका कहना था कि ग्रामीण नाहक विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क का निर्माण हर हाल में कराया जाएगा। दोनों पक्षों में इस मुद्दे पर नोकझोंक भी हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। सभासद रमजान अली, खुर्शीद और अन्य लोग दोनों पक्षों को समझाने में जुटे थे। रात 12 बजे जाम समाप्त हो गया, लेकिन ग्रामीण मौके पर ही मौजूद रहे ताकि सड़क का निर्माण न हो सके।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में देवी लाल रामरायका, चंदन गुप्ता, जितेंद्र उर्फ पप्पू जायसवाल, बबलू रामरायका आदि लोग शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें