फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू प्रकरण में भाजयुमो के साथ हुए कुलपति

Sat, 20 Feb 2016 01:11 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जेएनयू प्रकरण को लेकर विरोध स्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रणजीत राय बड़े के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी गेट पर शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने हस्ताक्षर कर अपनी विरोध में साथ देने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन


कुलपति का साथ पाकर भाजयुमो कार्यकर्ता के नारेबाजी का स्वर बुलंद हो गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. धर्मेँद्र सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, जितेंद्र सैनी, विनोद दुबे आदि मौजूद रहे।
उधर शुक्रवार को इस प्रकरण को लेकर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी एकजुटता दिखाई। दर्जनों की संख्या में ये छात्र यूनिवर्सिटी गेट पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया। बाद में गेट से ही इन छात्रों ने एक रैली निकाली और प्रकरण में अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन



दिशा छात्र संगठन ने किया प्रतिरोध मार्च
गोरखपुर। दिशा छात्र संगठन की ओर से पटियाला हाउस कोर्ट में छात्रों व पत्रकारों के ऊपर हुए हमले व कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को साइकिल जुलूस निकाला गया। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश महंगाई और गरीबी की मार झेल रहा है और भाजपा जैसी पार्टियां अपने हित की रोटी सेक रही हैं। जुलूस में अंगद, मुकेश, योगेश, दीपक, राजकुमार, प्रतिभा, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें