फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर करें डायल, पहुंचेगा शव वाहन

Sat, 22 Oct 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
अब मौत के बाद शव को ले जाने के लिए परेशानी नहीं झेलनी होगी। बस एक नंबर डायल करने पर शीघ्र वातानुकूलित शव वाहन आपके पास पहुंचेगा। जिले भर में कहीं भी शव ले जाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। फौरी तौर पर इसके लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी नंबर (0551-2332177) का निर्धारण किया गया है। पोस्टमार्टम हाउस से भी शव को ले जाने के लिए यह वाहन मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में पहले एक शव वाहन था। अब शासन ने दो और शव वाहन उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही तीन शव वाहन जिला अस्पताल के पास हो गए हैं। ये वाहन जिले भर में अपनी सेवा देंगे। नंबर डायल करने के बाद बताए पते पर पहुंचने के साथ ही शव को घर तक भी ले जाएगा। जिला अस्पताल के अलावा किसी भी सरकारी अस्पताल, प्राइवेट अस्पताल, घर, किसी भी स्थान से शव ले जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। जल्द ही इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया जाएगा।

जिला अस्पताल में एक शव वाहन पहले था दो और वातानुकूलित शव वाहन और मिल गए हैं। इसके लिए इमरजेंसी नंबर पर कॉल करना होगा। शव को जिले में कहीं भी ले जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें