फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर बिजली कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, शिकायत के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम

Tue, 06 Nov 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
दिवाली पर शहर के लोगों को भरपूर बिजली देने के लिए बिजली निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। दिवाली पर बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की दी गई हैं। एसडीओ और जेई समेत निगम अफसरों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। साथ ही बिजली निगम ने कंज्यूमर्स की शिकायत दर्ज कराने के लिए विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम टाउनहाल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। 
विज्ञापन


दिवाली को लेकर बिजली निगम के पूरे इंतजाम हैं। दिवाली वाले दिन बिजली निगम के अफसर बिजली व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। एसडीओ व जेई अपने-अपने इलाके में बिजली व्यवस्था पर नजर रखेंगे। बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए अफसरों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

फाल्ट पर नजर रखने के लिए सब-डिविजनवाइज टीमें बनाई गई हैं। साथ ही सर्कल में कंट्रोल रूम में अफसरों की 24 घंटे ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। ऐसे में अगर किसी इलाके में बिजली गुल होती है तो इलाके के कंज्यूमर्स को संबंधित शिकायत केंद्रों पर इसकी शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके बाद तुरंत बिजली निगम का दस्ता मौके पर पहुंचकर फॉल्ट दूर कर देगा।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी 

दिवाली के मद्देनजर बिजली निगम ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर लिया हैं। महानगर में बेहतर बिजली देने के लिए अफसरों और कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। कंज्यूमर्स की शिकायतों के लिए शहर के टाउनहाल गोरखपुर के खंडीय कार्यालय के परिसर में कंट्रोलरूम स्थापित किया गया है। साथ ही कंट्रोल रूम 24 घंटे के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


लाइन में फाल्ट आते ही इन नंबरों पर करें शिकायत 

-कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर-6392669034
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें