फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमराह-हज यात्रियों को लखनऊ नहीं जाना होगा, गोरखपुर से ही मिलेगी फ्लाइट

Wed, 18 Dec 2019 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर हज यात्री। - फोटो : demo
विज्ञापन
हज और उमराह के जायरीन के लिए अरकम सी ट्रैवल्स एक मार्च से गोरखपुर से ही फ्लाइट उपलब्ध कराएगा। अब गोरखपुर और आसपास के जायरीने हज-उमराह को फ्लाइट पकड़ने लखनऊ नहीं जाना होगा। अरकम सी ट्रैवल्स के कार्यालय पर समारोह पूर्वक मनाई गई संस्था की दूसरी सालगिरह पर लोगों ने ट्रैवेल एजेंसी की सेवाओं की तारीफ की।
विज्ञापन


संचालक इब्दिता हुसैन ने बताया कि उनकी कंपनी हज और उमराह जाने वालों के लिए इकोनॉमी और गोल्डन पैकेज उपलब्ध कराती है। जायरीन सुबह दस बजे घर से निकलेंगे और उसी दिन देर शाम पौने नौ बजे जेद्दाह पहुंच जाएंगे। एक मार्च से स्पेशल गोल्डन पैकेज शुरू होगा इसमेें गोरखपुर से वाया दिल्ली जेद्दाह तक फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर मो. जोहेब, अजहर अली, इमरान असांरी, आमिर लारी, जमालुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें