फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार लोगों ने कराई मुफ्त नेत्र जांच

Mon, 28 Mar 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा जटाशंकर में पिछले तीन दिन से चल रहा मुफ्त नेत्र जांच शिविर रविवार को सम्पन्न हो गया। तीन दिन में इस शिविर में दो हजार लोगों ने अपने आंखों की मुफ्त जांच कराई।
विज्ञापन


जरूरतमंद मरीजों को शिविर मेें दवा के साथ मुफ्त चश्मे का वितरण भी किया गया। सभी लोगों की जांच पंजाब के पटियाला से आए चिकित्सक डॉ. पीएस ग्रेवाल ने की। 

शिविर के समापन पर अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन शहर के लिए लाभप्रद रहा।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि और चिकित्सक दोनों को शाल और सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जसपाल सिंह, जगनैन सिंह नीटू, हरबंस सिंह, कुलदीप सिंह अरोरा, बलवीर सिंह, गगन सहगल, डॉ. विनय कुमार, चरनप्रीत सिंह, जगविंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह चार्ली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें