फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के दो बच्चे लापता, सूचना पर  पुलिस ने शुरू की तलाश

Wed, 23 Oct 2019 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
कृष्णा और शिवा जयसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चोरी चोरा इलाका के मुंडेरा बाजार निवासी दो बच्चे लापता हो गए। मंगलवार की सुबह दोनों साथ में स्कूल के लिए निकले थे। छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने इनकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस ने सूचना दी है। पुलिस फोटो के आधार पर बच्चों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


मुंडेरा बाजार निवासी कमलेश जयसवाल का बेटा कृष्णा (15) और  संतोष जायसवाल का बेटा शिवा (11) साथ में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। रोजाना दोनों साथ में ही आते जाते थे। रोज की तरह ही मंगलवार सुबह भी दोनों घर से साथ निकले मगर स्कूल से वापस नहीं लौटे। 

एक दूसरे के घर पर पता करने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। दोस्त और रिश्तेदारों के घर तलाश करने के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी है।  सीओ चौरीचौरा ने बताया कि पुलिस टीम लगी है जल्दी बच्चे खोज लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें