फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अभ्यर्थी ओएमआर शीट की फोटो कॉपी ले गए

Wed, 03 Feb 2016 01:14 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा में मंगलवार को दो सेंटरों से अभ्यर्थी ओएमआर शीट की फोटो कॉपी लेकर गायब हो गए। जांच में मिलान होने पर दोनों सेंटरों के प्रधानाचार्यों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का मानना है कि अभ्यर्थी गलती से फोटो कॉपी अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन


जिले के 33 केंद्रों पर 24 हजार अभ्यर्थियों ने आज टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की परीक्षा दी।  कोतवाली क्षेत्र के मारवाड़ इंटर कॉलेज में राम चंदर के पुत्र प्रशांत रमण का सेंटर था। उसका रोल नंबर 5221007751 तथा रजिस्ट्रेशन नंबर 520055801 है। टीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों को तीन ओएमआर शीट दी जातीं हैं। इसमें एक मूल ओएमआर शीट और उसकी दो फोटो कॉपी होती है। इसमें से मूल ओएमआर शीट और एक फोटो कॉपी जमा करनी होती है। तीसरी कॉपी अभ्यर्थी अपने साथ ले जाता है। प्रशांत ने मूल ओएमआर शीट तो जमा कर दी लेकिन इसके साथ ही जमा होने वाली एक फोटो कॉपी अपने साथ ले गया।

जांच के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य रामनाथ गुप्ता ने प्रशांत के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं रेलवे बालक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए अनुपम श्रीवास्तव ने भी मूल ओएमआर शीट जमा कर दी और दोनों फोटो कॉपी अपने साथ ले गया। रेलवे बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद मामला अभ्यर्थी की ओर से भूलवश कॉपी ले जाने का लग रहा है। युवक की तलाश की जा रही है।
- विजय राज सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें