फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, सगे भाइयों की मौत

Thu, 25 Apr 2019 02:57 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के संतकबीरनगर में एक सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


मामला बखिरा थाना क्षेत्र में बीएमसीटी मार्ग स्थित कुसुरू खुर्द चौराहे की है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सगे भाइयों की मौत हो गई। इनकी पहचान बरडाड पिपरी गांव निवासी मोहनलाल के पुत्र बबलू (20) और छोटू (16) के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि सुबह घर का सामान लेने दोनों बाइक से चौराहे पर गए थे। बबलू दो दिन पहले ही मुंबई से घर आया था। पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें