चोरी का जेवर गिरवी रखने के आरोप में पिता-पुत्र हिरासत में
भटहट (गोरखपुर)। कस्बा में स्थित सराफ कारोबारी दुलारे वर्मा व उनके पुत्र किशोर कुमार वर्मा को बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया। आशंका है कि इन लोगों ने चोरी के गहने को गिरवी रखा था और बदले में में चोर को रुपये भी दिए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस टीम ने दुकान में छापेमारी की। थोड़ी देर पूछताछ करने के बाद टीम दोनों को साथ लेकर चली गई। पहले तो शोर मचा कि अपहरण हो गया है, लेकिन बाद में पता चला कि शिवपुर सहबाजगंज निवासी एक युवक चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। उसने पूछताछ में गहने दुलारे वर्मा के पास होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।