फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों में हाथापाई

Sat, 21 May 2016 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस संचालकों की झड़प के दौरान जमा भीड़ - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुए मरीज को घर लेे जाने के लिए शनिवार को दो एंबुलेंस संचालक एक-दूसरे से भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दूसरे कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


दरअसल, मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों को जमावड़ा लगा रहता है, जो बेहतर सुविधा का झांसा देकर तीमारदारों को फंसा लेते हैं। वहीं कई तीमारदार तो यह जान ही नहीं पाते कि जिस एंबुलेंस का वह इस्तेमाल करने जा रहे हैं वह प्राइवेट है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज के कई कर्मचारी जो इस धंधे के संचालक है, उनकी पैरवी करने लगते हैं।

शनिवार को भी कुछ यही हुआ। वार्ड नंबर नौ मेडिसिन विभाग से एक मरीज डिस्चार्ज हुआ। उसी वार्ड में कार्यरत एक वार्ड व्वाय का प्राइवेट एंबुलेंस चलता है। वह मरीज को घर ले जाने की बात तय कर ही रहा था कि दूसरा प्राइवेट एंबुलेंस संचालक भी वहां आ गया और उससे सस्ते दर पर ले जाने की बात कहने लगा। इसी बात पर दोनों भिड़ गए, और हाथापाई शुरू हो गई। मामला पुलिस चौकी तक भी पहुंचा था मगर शाम तक सब कुछ मैनेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें