फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी पर्व पर शबद कीर्तन के बाद चला लंगर

Mon, 05 Dec 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जटाशंकर गुरुद्वारे में तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर कीर्तन करते आगरा का रागी जत्‍था। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व रविवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जटाशंकर में रक्तदान व सत्संग का आयोजन किया गया। शहीदी पर्व का शुभारंभ सुबह 10 बजे हजूरी रागी प्रीतम सिंह के जत्थे ने कीर्तन से किया। इसके बाद प्रसिद्ध रागी भाई सुरजीत सिंह ने शबद कीर्तन पेश किया।
विज्ञापन


आगरा से पधारे पंथ प्रसिद्ध गुरुवाणी गायक भाई हरजिंदर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज गुरु तेग बहादुर महाराज की रचनाओं का गायन किया। इसके बाद गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल के कन्वीनर वीर ब्रजेंद्र पाल सिंह ने गुरु तेग बहादुर की जीवनी पर प्रकाश डाला। बताया कि गुरु तेग बहादुर ने मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनकाल में भारतीयों पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष की आवाज बुलंद की। हिंद की रक्षा के लिए ही उन्हें हिंद की चादर कहकर नवाजा गया। दोपहर तीन बजे हेड ग्रंथी द्वारा अरदास एवं हुक्मनामा के बाद संगत में लंगर वितरित किया गया। संचालन जगनैन सिंह नीटू ने किया।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति के संरक्षक निर्मल सिंह, हरभजन सिंह, अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष हरबंस सिंह, जतींदर सिंह, महामंत्री कुलदीप सिंह अरोरा, मैनेजर राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, चरनप्रीत सिंह, धर्मपाल सिंह, मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सेवादार सत्यप्रकाश सिंह, तेजपाल सिंह, मनमोहन सिंह लाडे, कबीर सिंह, नंदलाल लखमानी आदि मौजूद रहे।  दिखा सेवा का जुनून शहीदी पर्व पर आयोजित रक्तदान एवं दंत परीक्षण शिविर में सिख समाज के लोगों में सेवा करने का जुनून देखने को मिला। ऊपर सत्संग चल रहा था तो निचली मंजिल के हाल में गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर। रक्तदान शिविर का शुभारंभ ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अवधेश अग्रवाल ने किया। डॉ. संजय राय, डॉ. गीता सिंह एवं डॉ. बी. कुमार की टीम ने दंत रोगियों की जांच की। डॉ. संजीव कुमार, डॉ. बृजेंद्र कुमार, रत्नेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें