विश्व विकलांग दिवस पर शनिवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत राजकीय कन्या दीक्षा विद्यालय नार्मल कैंपस में खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्राई साइकिल दौड़, रस्सी कूद, जलेबी दौड़, सुलेख लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ बच्चों ने भाग लिया। वहीं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने नाटक का मंचन व देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुत दी। सीडीओ मन्नान अख्तर ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए ओम प्रकाश यादव ने किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ब्रह्मपुर की छात्राओं ने घर आजा परदेशी..., सुनो गौर से दुनिया वालों..., गीत पर नृत्य कर देशभक्ति का माहौल भर दिया। चरगांवा विद्यालय की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक का मंचन कर बढ़ते प्रदूषण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। वहीं खजनी की छात्राओं ने लड़का-लड़की एक समान विषय पर नाटक का मंचन कर भ्रूण हत्या पर करारा प्रहार किया। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में गांव से लेकर देश-दुनिया की समस्याओं की तस्वीरें उकेरीं। इस अवसर पर जिला समन्वयक विवेक जायसवाल, मिड डे मील समन्वयक दीपक पटेल, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
खेलकूद में विजयी प्रतिभागी
वैशाखी दौड़ : प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमश: ऋषि, महावीर, श्रीराम
चित्रकला : प्राथमिक वर्ग में नरू, सिम्पल, संजना, उच्च प्राथमिक वर्ग में बबिता, सूरज, हीरा लाल
ब्रेल लेखन : उच्च प्राथमिक वर्ग में चंचल, रंभा, खुशबू, प्राथमिक वर्ग में परवेज, ममता, विकास
ब्रेल पाठन : उच्च प्राथमिक वर्ग में अप्सरा, रेनू, रुक्मिणी, प्राथमिक में नेहा, मनीष आदित्य
कुर्सी दौड़ : उच्च प्राथमिक वर्ग में रितेश, दीपू, अनिल, प्राथमिक में राममणि, ममता, ज्योति
रस्सी कूद : जूनियर वर्ग में काजल, कुस्मावती, ललिता
50 मीटर दौड़ : उच्च प्राथमिक वर्ग में अनिल, गोलू, राहुल, प्राथमिक में ममता, शिवांगी, कुमकुम
चित्रकला : प्राथमिक में शिवम, नेहा, सीतू, उच्च प्राथमिक में चांदनी, प्रदीप, रानी
100 मीटर दौड़ : दुर्गेश, जयचंद, रीतू तथा उच्च प्राथमिक में आनंद, ब्रह्मदेव, प्रदीप
जलेबी दौड़ : प्राथमिक वर्ग में रीतू, रोहित, राधा
रस्सी कूद : प्राथमिक में सुमित, अंशु, रतन तथा उच्च प्राथमिक वर्ग में मानसी, लक्ष्मी, साधना