फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरित जेई की ह्दयाघात से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानांतरित जेई की ह्दयाघात से मौत
विज्ञापन

तबादला रुकवाने के लिए कई बार मिल चुके थे उच्चाधिकारियों से
बस्ती। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड में तैनात अवर अभियंता हरीश वर्मा का हृदयाघात से निधन हो गया। उनका स्थानांतरण छह दिसंबर को शासन ने प्रशासनिक आधार पर लखनऊ कर दिया था। मूल रूप से आंबेडकरनगर के निवासी वर्मा के अलावा सात अन्य अवर अभियंताओं का भी स्थानांतरण लखनऊ के लिए हुआ था, मगर इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में थे। उन्होंने अधिकारियों से मिलकर कई बार इसे स्थगित करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

तकरीबन एक दशक से बस्ती में रह चुके हरीश वर्मा सहित आठ जेई पर करोड़ों के सड़क निर्माण के मामले की जांच चल रही थी। इसी जांच के चलते उनका स्थानांतरण हुआ था। सोमवार को वे डॉक्टर को दिखाने लखनऊ जा रहे थे। इसी बीच उन्हें रास्ते में दिल का दौरा पड़ गया। उनके साथ जा रहे लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ पहुंचाया, जहां मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। एक्सईएन एके गुप्ता ने बताया कि हरीश सहित आठ जेई का स्थानांतरण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें