फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ट्रैक पर दौड़ी ट्रेन, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

Tue, 20 Sep 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
बढ़नी से गोरखपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन (55078) के चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। कैंपियरगंज में मेन रेलवे लाइन की जगह ट्रेन साइड लाइन पर बढ़ गई। दुर्घटना भांप कर चालक ट्रेन रोक दी। रेल प्रशासन ने स्टेशन मास्टर को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया है और जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार शाम 5.10 बजे की है। पैसेंजर ट्रेन को कैंपियरगंज स्टेशन से आगे रेल ट्रैक बदलकर चलाया जाना था क्योंकि जिस ट्रैक पर वह चल रही थी वह आगे ब्लॉक था, लेकिन ट्रेन जिस ट्रैक पर आई थी उसी पर लाइन क्लीयर देकर चला दिया गया। करीब 200 मीटर आगे बढ़ने पर चालक का आगे ट्रैक के ब्लॉक होने का आभास हुआ और उसने तत्काल ट्रेन रोक दी। ट्रेन के रुकते ही यात्री नीचे उतरने लगे। कुछ देर तक अफरातफरी मची रही। करीब 40 मिनट बाद ट्रेन को ट्रैक बदल कर रवाना किया गया।

स्टेशन मास्टर राममूरत ने बताया कि रेल टैग की यांत्रिक गड़बड़ी से टोकन फेल होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को चलाने के लिए रूट की सेटिंग नहीं की, उन्हें सस्पेंड कर जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें