फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चक्रव्यूह में फंसी वैशाली, गोरखधाम, राप्तीनगर एक्सप्रेस, तीन से चार घंटे लेट

Sun, 22 Dec 2019 10:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
ज्यादातर ट्रेनें कोहरे के चक्रव्यूह में फंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे का असर ट्रेनों का संचलन पर भी दिखने लगा है। इसकी वजह से ज्यादातर ट्रेनें कोहरे के चक्रव्यूह में फंस गई हैं और कई घंटे की देरी से चल रही हैं। देरी की वजह से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। कड़ाके के ठंड में उन्हें ट्रेनों का इंतजार करना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली से आने वाली 12554 वैशाली एक्सप्रेस 3.15 घंटे की देरी से गोरखपुर जंक्शन पर आई। ग्वालियर-बरौनी और राप्तीसागर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से गोरखपुर जंक्शन पर पहुंची। इधर, गोरखपुर के रास्ते मुजफ्फ रपुर से बांद्रा को जाने वाली 19040 अवध एक्सप्रेस भी लगभग तीन घंटे की देरी से रवाना हो सकी। इंतजार कर रहे यात्री प्लेटफॉर्म नौ पर दुबके पड़े रहे।
विज्ञापन

देर से चलने वाली ट्रेनें

ट्रेन विलंब
19040 अवध एक्सप्रेस 3 घंटे
12522 राप्तीसागर एक्सप्रेस 4 घंटे
12554 वैशाली एक्सप्रेस 3.15 घंटे
11123 ग्वालियर-बरौनी 3.15 घंटे
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 3.45 घंटे
19601 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 4 घंटे
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 3.05 घंटे
13020 बाघ एक्सप्रेस 1.20 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें