फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही किशोरी से शोहदों ने की छेड़खानी, तीन गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2019 02:14 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही 10वीं की छात्रा के साथ शोहदों ने छेड़खानी करने के साथ ही उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की। छात्रा के भाई ने इस बात की शिकायत की तो थोड़ी देर बाद मनबढ़ उसके घर पर चढ़कर हंगामा करने लगे। आरोप है कि किशोरी के घर पर शोहदों ने पथराव किया और घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश भी की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीएम आवास योजना में मकान दिलाने के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। शुक्रवार की देर शाम छात्रा के घरवालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छेड़खानी, बलवा, घर में घुसकर मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को 10वीं की छात्रा घर से थोड़ी ही दूरी पर कोचिंग पढ़ने गई थी। आरोप है कि मोहल्ले के  कुछ युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। युवक इससे पहले भी किशोरी पर फब्तियां कसते थे लेकिन इस बार उन्होंने उसका हाथ भी पकड़ने की कोशिश की। इससे आहत छात्रा ने घर पहुंच कर पूरी बात घरवालों को बताई। बात मोहल्ले की होने की वजह से किशोरी का भाई आरोपियों के घर पहुंच गया और शोहदों के घरवालों से इसकी शिकायत की। इसी बात से नाराज शोहदों के घरवालों ने भाई को भगा दिया।

शुक्रवार को फिर सभी शोहदे और उनके घरवाले एकजुट होकर छात्रा के घर पर धावा बोल दिए। हंगामा करने के साथ ही पथराव करने लगे जिससे छात्रा के घर के तीन लोगों को हल्की चोटें भी आ गईं। इस दौरान घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश भी की गई। मोहल्ले में इस तरह की घटना होती देख आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात सुजीत, अंशू, गोविंद, वीरेंद्र, गीता पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीन वीरेंद्र, सुजीत और महावीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


युवक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस

इलाके के एक गांव में पांच महीने पहले युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी किशन ने अपनी भाभी की मदद से युवती से दुष्कर्म किया। अब गर्भ ठहरने के बाद युवती के घरवालों ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कर आरोपी किशन को हिरासत में ले लिया है। हालांकि किशन का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें