फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोरी समेत तीन की मौत, तीन घायल

Sun, 17 Nov 2019 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार की मौत
उरूवा इलाके के यशवंतपुर तिराहे के पास शुक्रवार की शाम बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। उरूवा निवासी गामा (55) बाइक से बांसगांव की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रही बोलेरो ने ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने इलाज को अस्पताल पहुंचाया मगर उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना में युवक की मौत, पत्नी व बहन घायल
क्षेत्र के टेढ़िया बंधे के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार संजय शर्मा (25) की मौत हो गई। पत्नी बबीता व बहन शीलू घायल हो गईं। रुद्रपुर निवासी संजय शर्मा पत्नी और बहन के साथ एक ही बाइक से मुक्तिपथ पर घूमने गए थे। वापस लौटने के दौरान टेढ़िया बंधे के पास एक स्कूल बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पत्नी और बहन को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। संजय दुबई में रहकर परिवार का खर्च चलाते थे। बीते छठ पर्व पर छुट्टी लेकर घर आये थे। मृतक की बहन व पत्नी सदमे में हैं।
विज्ञापन


डंपर की चपेट में आने से किशोरी की मौत, एक घायल
झंगहा इलाके के हर्रेया में मिट्टी गिरा रहे डंफर की चपेट में आने से अंशु (16) पुत्री भोला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुभाष की बेटी सरस्वती घायल हो गई। शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे दोनों लड़कियां साइकिल से फूल लेने जा रहीं थीं इसी दौरान डंपर की चपेट में आने से अंशु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी लड़की घायल हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें