गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती पर आयोजित पुस्तक मेले में मनोविज्ञान विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. अनुभूति दुबे की पुस्तक मेंटल ‘हेल्थ साइकोसोशल पर्सपेक्टिव’ के दो खंडों का विमोचन कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर हुमा सब्जपोश, डॉ. सुनीता मुर्मू, डॉ. शिखा सिंह व डॉ. गौर हरि बेहरा की संपादित ‘लिटरेचर ऑफ साउथ एशिया’ पुस्तक का भी विमोचन किया गया।
वक्ताओं ने ‘हेल्थ साइकोसोशल पर्सपेक्टिव’ पर चर्चा करते हुए बताया कि पुस्तक में मानसिक स्वास्थ्य को सकारात्मक बनाए रखने के तरीके बताए गए हैं। पहले व दूसरे खंड में बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गाें के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मनो-सामाजिक कारकों की जानकारी दी गई है। कुलपति प्रो. कुमार ने कहा कि पुस्तक मान अर्जन का माध्यम है। ज्ञान अर्जित करने का अंत कभी नहीं होता। डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव व डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने भी विचार व्यक्त किया। मानद ग्रंथालयी के प्रो. एके श्रीवास्तव, नियंता डॉ सतीश चंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे।