फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की अब चार वेबसाइट 

Sat, 30 Apr 2016 07:49 PM IST
डॉ. राकेश राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
एक संस्थान एक साइट’ की प्रणाली केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाए जाने की मांग करने वाली गोरखपुर यूनिवर्सिटी के लिए बेमानी है। पिछले काफी समय से तीन साइट से अपने प्रशासनिक कार्य निपटा रही गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट की सूची में एक और साइट का इजाफा कर लिया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन के लिए यूनिवर्सिटी ने एक नई साइट जारी कर दी। इसे लेकर अब यूनिवर्सिटी की साइटों की तादाद चार हो गई है। बदइंतजामी का आलम यह है कि मुख्य वेबसाइट कही जाने वाली साइट का अन्य दोनों साइटों से कोई लिंक नहीं है। इस बात से बेफिक्र कि इस इंतजाम से यूनिवर्सिटी से जुड़े लाखों लोग सांसत में हैं।

समस्या का दायरा तब से और बढ़ने लगा जब यूनिवर्सिटी ने प्रवेश परीक्षा से लेकर प्रवेश फार्म तक को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। यूनिवर्सिटी के चारों साइटों पर यदि गौर किया जाए तो सबसे पहले मुख्य वेबसाइट अस्तित्व में आई, जिसमें प्रवेश और परीक्षा के विकल्प तो मौजूद हैं लेकिन महज दिखावटी।
विज्ञापन


इसकी वजह यह है कि जरूरत के मुताबिक यूनिवर्सिटी ने प्रवेश व परीक्षा के लिए दो अलग-अलग साइटें स्वतंत्र रूप से बना ली, जिसका पूरी तरह से अलग अस्तित्व है। अभी एक यूनिवर्सिटी की तीन स्वतंत्र साइटों को लेकर सवाल उठ ही रहा था कि यूनिवर्सिटी ने एक चौथी साइट पिछले दिनों तब शुरू कर दी जब शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकाला।

यूनिवर्सिटी शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इस नई साइट पर ही ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। उधर यूनिवर्सिटी प्रशासन का वेबसाइटों को एक करने का आश्वासन आज भी वही है, जो साल भर पहले था। 

यूनिवर्सिटी की चार साइटें 
मुख्य साइट : http://www.ddugu.edu.in
प्रवेश साइट : http://www.dduguadmission.in
परीक्षा साइट : http://www.onlineddugu.in
नई वेबसाइट : http://www.ddugorakhpuruniversity.in

एक संस्था की एक ही वेबसाइट होनी चाहिए। सभी साइटों को एक करने के लिए साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। मुख्य वेबसाइट http://www.ddugu.edu.in ही रहेगी, बाकी की सभी तीन साइटें उसकी लिंक साइटों के रूप में रहेंगी। कोशिश यही है कि अगले शैक्षणिक सत्र शुरू होने तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

-प्रो. अशोक कुमार, कुलपति, गोरखपुर यूनिवर्सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें