फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की बेटी मोबाइल चोरी करते पकड़ी गई

विज्ञापन
steal mobile - फोटो : NewsBytes
विज्ञापन

 गोरखपुर के पादरी बाजार अंतर्गत शाहपुर इलाके में किराये पर कमरा देखने आयी एक युवती को मोबाइल चोरी के आरोप में मकान मालिक की बेटी ने पकड़ लिया। चर्चा है कि इस दौरान लोगों ने युवती की सरेबाजार पिटाई भी की।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। हालांकि मकान मालिक की ओर से तहरीर नहीं मिलने पर युवती को छोड़ दिया गया।
धर्मपुर कॉलोनी निवासी सृष्टि सिंह अपनी मां के साथ घर में टीवी देख रही थी। तभी एक युवती उनके घर में दाखिल हो गई और किराए के मकान के बारे में पूछने लगी।

इस दौरान बातों में उलझाकर युवती ने घर में रखा मोबाइल अपने बैग में रख ली। घर से निकलने के दौरान सृष्टि को शक हुआ तो युवती की तलाशी ली गई तो मोबाइल बरामद हुआ। 
विज्ञापन


सृष्टि के शोर मचाने पर पड़ोसी भी जुट गए और चर्चा है कि आरोपी युवती की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।पूछताछ में महराजगंज 
निवासी युवती ने बताया कि अपने पिता और मां के साथ गोरखपुर में किराए पर रहती है।

पिता लेखपाल है और वर्तमान में देहात क्षेत्र के एक तहसील में तैनात हैं। इस मामले में तहरीर नहीं मिलने पर आरोपी युवती को छोड़ दिया गया है।इस घटना की चर्चाएं पादरी बाजार में खूब होती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें