फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

591 करोड़ की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

Sat, 12 Dec 2015 02:27 AM IST
गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के दौरे पर 17 दिसंबर को आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास की 591 करोड़ की 150 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वे मेधावी छात्र-छात्राओं में लगभग पांच सौ लैपटाप बाटेंगे। इसके अलावा 45 सौ साइकिल भी वितरित की जाएंगी। प्रमुख सड़कों और भवनों का लोकार्पण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का यह दौरा कई मायने में महत्वपूर्ण है। उनका कहना है कि जनता से जो वायदे किये थे उसे पूरा किया। इस जिले के लिए भी उन्होंने अनेक विकास कार्य किये। जो कार्य नहीं हो पाए उसकी वह आधारशिला रखेंगे। अब तक कराए गए कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। उनका कार्यक्रम तय होने  के बाद से प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है। शासन की ओर से विकास कार्यों की जो सूची तैयार की गई है उसमें 150 परियोजनाओं का उल्लेख है।
विश्वविद्यालय में ही लगे शिला पट के माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें कई प्रमुख सड़कों के अलावा विद्युत सब स्टेशन, राजकीय हाईस्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फायर स्टेशन का नाम उल्लेखनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का मिलेगा लाभ, होगा लोकार्पण 
कलेक्ट्रेट में बनकर तैयार तहसील भवन
गीडा में बना फायर स्टेशन
गोरखपुर-खजनी- सिकरीगंज के 20 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण
कई पेयजल योजनाएं
4500 साइकिलों का वितरण
खजनी, गोला विद्युत सब स्टेशन
495 मेधावियों को दिया जाएगा लैपटाप
एक हजार लोगों को समाजवादी पेंशन
पांच सौ किसानों को कृषक बीमा योजना का पत्र
कामधेनु योजना के लाभार्थियों को चेक मिलेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें