गोरखपुर।
गगहा के घेवरपार में बुधवार
की रात आर्केस्ट्रा में फरमाइशी
गाने को लेकर मारपीट हो गई।
प्रधान प्रत्याशी के पति ने
समर्थकों के साथ एक बाराती
को पीट दिया। बीच-बचाव
करने पहुंचे प्रधान पद के
दूसरे उम्मीदवार और गांव के
युवकों से भी उसने विवाद कर
लिया। बृहस्पतिवार की सुबह
प्रधान पद के दूसरे उम्मीदवार
के घर पहुंचकर फायरिंग भी की।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी
की तलाश कर रही है।
हाटा
बाजार प्रतिनिधि के अनुसार
बुधवार को घेवरपार निवासी
सुखारी गुप्ता के बेटी की शादी
थी। बांसगांव के हरिहरपुर से
बारात आई थी। रात में आर्केस्ट्रा
देखने के दौरान बारात में आए
युवक की घेवरपार से प्रधानी
का चुनाव लड़ने वाली सोनम के
पति अनिल यादव से कहासुनी हो
गई। बात बढ़ने पर अनिल ने
साथियों के साथ उसकी पिटाई
कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे
गांव के ही धर्मेंद्र यादव
और जितेंद्र ने इसका विरोध
किया तो अनिल ने उनसे भी मारपीट
कर ली।
बवाल बढ़ने पर पहुंचे
दूसरे प्रधान प्रत्याशी के
पति ओमप्रकाश यादव से भी उसका
विवाद हो गया। बृहस्पतिवार
की सुबह आठ बजे अनिल दस साथियों
के साथ असलहा लेकर ओमप्रकाश
के घर पहुंच गया। उनके न मिलने
पर परिवार के लोगों को जान से
मारने की धमकी देकर हवाई फायरिंग
की।
इसके बाद वह बारात में बीच
-
बचाव
करने वाले जितेंद्र के घर
पहुंचा वहां भी फायरिंग की।
जानकारी मिलने पर पहुंचे एसओ
अजय ओझा ने आरोपियों के घर
दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले।
अनिल के दरवाजे पर मिली बुलेट
को पुलिस ने कब्जे में लिया
है। एसओ अजय ओझा ने बताया कि
अनिल और उसके अज्ञात साथियों
पर हत्या का प्रयास,
बलवा
और सेवन सीएलए के तहत केस दर्ज
किया है।