फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आधी रात को मंदिर में चोरी की कोशिश, कुछ हाथ नहीं लगा तो पुजारी और पत्नी को बेरहमी से पीटा

Thu, 11 Jul 2019 05:56 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पडरौना (कुशीनगर)
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इनका दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा। बुधवार की रात पडरौना कोतवाली क्षेत्र के देवरिया पांडेय गांव के शिवमंदिर परिसर में रहने वाले पुजारी दंपती के कमरे में चोरी की कोशिश की गई।

विज्ञापन


सिर्फ इतना ही नहीं, विरोध करने पर पुजारी व उनकी पत्नी को बुरी तरह पीटा गया। उनके कान की टॉप्स भी नोच ले गए। सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुजारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

देवरिया पांडेय के शिवमंदिर के मुख्य पुजारी नंदलाल गिरी मंदिर के बगल में स्थित कमरे में परिवार के साथ सो रहे थे। आधी रात को आए चोर उनके कमरे का फाटक खुला देख अंदर पहुंचकर सामान खंगालने लगे। आवाज सुनकर पुजारी की पत्नी शांति की नींद खुल गई। उन्होंने विरोध किया तो शोर सुनकर मंदिर परिसर में सो रहे गांव के ही चंद्रशेखर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि चोरों ने पुजारी नंदलाल गिरी की पत्नी शांति और चंद्रशेखर की बेरहमी से पिटाई की और जाते-जाते पुजारी की पत्नी शांति के कान के टॉप्स नोच ले गए। चढ़ावा व दानपेटी तोड़ने की कोशिश करने पर पुजारी नंदलाल ने विरोध किया तो उन्हें भी जख्मी कर दिया।

कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस के साथ वह भी मौके पर गए थे। हमलावर सात-आठ की संख्या में बताए जा रहे हैं। पुजारी की तरफ से मारपीट और टॉप्स छीन ले जाने की तहरीर दी गई है। घटना की छानबीन की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें