फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में सो रहा बच्चा आग में जिंदा जला, मां और दो भाई भी झुलसे

Thu, 08 Nov 2018 02:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
घर में लगी आग के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में दिवाली की रात को एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक 10 साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई। जबकि बच्चे को बचाने की कोशिश में उसकी मां और दो भाई झुलस गए। 
विज्ञापन


तीनों को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव काठ गंगा के रहने वाले शिव श्याम शर्मा की पत्नी रेनू (38) बुधवार रात 9 बजे किचन में खाना बना रही थी। 

उसका बेटा अमन (10) दूसरे कमरे में सो रहा था। इसी दौरान बिजली की शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। बेटा अमन जिस कमरे में सो रहा था, आग की लपटें उसमें तेज थीं। 
विज्ञापन


मां रेनू के अलावा अमन के दोनों भाईयों अनमोल (12) और आयुष (6) ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन ये तीनों भी लपटों में झुलस गए। आग लगने की सूचना पर डायल 100 टीम पहुंची। 
Trending Videos
विज्ञापन

झुलसे मां और बेटों को खलीलाबाद जिला अस्पताल भेजा। वहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया। मां रेनू और दो बेटों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। 

घटना की जानकारी होने पर एएसपी असित कुमार श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार और कोतवाल सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें