फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ डिग्री गिरा पारा, लोग कंपकंपाए

Fri, 09 Dec 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने पर गर्म कपड़े भी खूब खरीदे जा रहे हैं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ठंड से फिलहाल राहत मिलते नहीं दिख रही है। बृहस्पतिवार को पड़ी ठंड ने नया रिकॉर्ड बना दिया। दिन में नौ डिग्री पारा गिरकर 14.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो रात के तापमान 12.9 डिग्री से मात्र दो डिग्री कम रहा। यह तापमान 13 सालों में दूसरा सबसे कम तापमान है। 13 साल पहले दिसंबर के शुरुआती 10 दिनों में यह तापमान 12.3 दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सामान्य तौर पर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे जाता रहा है, लेकिन बृहस्पतिवार को यह काफी नीचे लुढ़क गया। स्थिति यह रही कि दिन और रात का तापमान करीब-करीब बराबर रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने रात की तरह गलन महसूस की। दिन भर ठिठुरन बनी रही। पिछले कुछ दिनों से आसमान में गहरी धुंध छाई हुई है। साथ ही बदली होने के कारण सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। इसी वजह से बढ़ी ठंड ने बृहस्पतिवार को भी दिन में लोगों को कंपकंपा दिया। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय का कहना है कि दो दिनों में इस स्थिति में सुधार आने की संभावना है, क्योंकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में आने वाले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। बारिश होने के बाद आसमान में छाई धुंध छंट जाएगी और फिर तापमान सामान्य होने की संभावना बनेगी।

उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर दिन में 24.4 डिग्री तापमान को सामान्य माना जाता है, लेकिन बृहस्पतिवार को तापमान औसत से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से काफी ठंड महसूस की गई। इसके पहले दिसंबर में दिन का अधिकतम तापमान 2008 में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके बाद के वर्षों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को यह कम होकर 14.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दिन में भी रात जैसी ठंडक महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें