फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से निजी ट्रेन चलाने पर नाराज हुआ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ

विज्ञापन
यांत्रिक कारखाना एवं सिग्नल कारखाना गोरखपुर के मुख्य द्वार पर काली पट्टी बांधकर पहली प्राइवेट ?
विज्ञापन
निजी ट्रेन के संचलन के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

गोरखपुर। लखनऊ रेलवे स्टेशन से निजी ट्रेन चलाए जाने के विरोध में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के करीब 200 सदस्य शामिल हुए।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि भारतीय रेल में इसके कर्मचारी और मजदूरों द्वारा ही ट्रैक मशीनरी निर्माण, सिग्नल व्यवस्था, संचालन व्यवस्था तथा अन्य सारे तकनीकी कार्य किए जाते हैं लेकिन केवल निजी लाभ के लिए प्राइवेट कंपनियाें द्वारा नियमों को ताक में रखते हुए तेजस जैसी ट्रेन की शुरुआत कर दी गई है । यह व्यवस्था भारतीय रेल तथा देश के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद महामंत्री विनोद राय ने चेयरमैन रेलवे बोर्ड विनोद यादव को ज्ञापन सौंपकर परिस्थितियों से अवगत कराया। उनका कहना था कि यदि रेल निजी हाथ में चली जाएगी तो कर्मचारियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा और अधिकारी भी नगण्य हो जाएंगे। यानी कर्मचारियों के साथ ही सभी रेलवे अधिकरी भी खतरे मेें हैं। उन्होंने लखनऊ मंडल में अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न के बारे में भी बताया। प्रदर्शन में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री आरबी सिन्हा, लखनऊ मंडल मंत्री सुबोध चौधरी के साथ ही रेलवे कर्मचारी संघ के विक्रम, ओपी सिंह, दयाशंकर चौधरी, विजय राय, गणेश यादव, सुबोध चौधरी, रंजीत, आसिफ, पीके सिंह, विंध्याचल सिंह, सुबोध, मनोज द्विवेदी ,संतोष कुमार, डीके मद्धेशिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस पूर्वोत्तर रेलवे ने भी जताया विरोध
गोरखपुर। एनई रेलवे मेेंस कांग्रेस के सदस्यों ने शुक्रवार को यांत्रिक कारखाना और सिग्नल कारखाना गेट पर बांह पर काली पट्टी बांधकर निजी ट्रेन के संचलन का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एआईआरएफ और एनएफआईआर की मौन सहमति से ही निजी ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। प्रदर्शन में अध्यक्ष संदीप पांडेय, मंडल मंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, सह संरक्षक केएन चौबे, संदीप सिंह, दिवाकर शुक्ला, शंभू सिंह, वेद प्रकाश, केके उपाध्याय, रवींद्र यादव, राघवेंद्र मिश्रा, श्रीकांत सिंह, शक्ति सिंह, भरत श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, रौशनी तिवारी, छविलाल चौहान आदि शामिल रहे।
एलरसा ने मनाया काला दिवस
गोरखपुर। लखनऊ से पहली निजी ट्रेन तेजस चलाए जाने के विरोध में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एलरसा) ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। एसोसिएशन के पूर्वोत्तर रेलवे जोन के तीनों मंडल के सभी लॉबियों के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड ने ब्लैक डे का बैज लगाकर ड्यूटी की। गोरखपुर के दोनों लॉबी के सभी लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड भी विरोध में शामिल रहे।
विज्ञापन

एलरसा रेलवे में निजीकरण, निगमीकरण, ठेकाकरण का बड़े पैमाने पर विरोध कर रहा है। एसोसिएशन के क्षेत्रीय महामंत्री विनय शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष भरत कुमार, शाखा मंत्री शिव पूजन वर्मा, कृष्ण कुमार, सत्यनारायण गुप्ता, जयप्रकाश आदि ने संघर्ष में रेलवे के अन्य संगठनों के अलावा आमजन को भी शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें