फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिषदीय स्कूलों में लेशन प्लान से ही पढ़ाई

Wed, 20 Apr 2016 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब परिषदीय स्कूलों में शैक्षणिक कैलेंडर और लेशन प्लान के मुताबिक पढ़ाई होगी। शासन से आए निर्देश के क्रम में सख्ती बरतनी शुरू हो गई है। एडी बेसिक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी बीएसए को इस सिलसिले में पत्र लिखकर निर्देश दिया है।
विज्ञापन


निजी स्कूलों की तर्ज पर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर सुधारने में लगे अधिकारियों ने 22 अप्रैल से शैक्षणिक कैलेंडर के आधार पर पढ़ाई कराने की तैयारी की है। एडी बेसिक ने निर्देश दिया है कि शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए बीएसए लेशन प्लान तैयार कराकर सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और अनुदानित जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को 22 अप्रैल तक उपलब्ध कराएं, जिससे स्कूलों में उसी योजना के हिसाब से पढ़ाई हो सके।

उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से मॉनीटरिंग कर गड़बड़ी को दुरुस्त कराएं। जांच में अगर ऐसा नहीं मिला तो खंड शिक्षाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। परिषदीय स्कूलों का समय बदलने की मांग भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय को बदलने की मांग उठने लगी है। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल शुक्ल व महामंत्री बाल विनोद शुक्ल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर स्कूलों के खुलने का समय सुबह सात बजे और बंद होने का समय सुबह 11 बजे करने की मांग की है।
विज्ञापन


पदाधिकारियों का कहना है कि डीएम से वार्ता के क्रम में बीएसए को भी अवगत करा दिया गया है लेकिन अभी कोई पहल नहीं की गई है, जबकि गर्मी में बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भक्तराज त्रिपाठी ने भी स्कूलों के समय बदले की मांग की है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बच्चों के सेहत पर असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें