फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पदावनति, प्रधानाध्यापक की वेतन वृद्धि रुकी

Wed, 02 Mar 2016 12:05 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गैरहाजिर शिक्षकों का अवकाश न चढ़ाने और बाद में हस्ताक्षर बनाने के मामले में सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने शिक्षक की पदावनति और प्रधानाध्यपक का वार्षिक वेतन वृद्धि स्थाई तौर पर रोकने एवं टीम गठित कर मिड-डे मील की जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनकटा, कैंपियरगंज की महिला शिक्षक कुसुमलता गैरहाजिर होने पर भी अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं देती थी और बाद में आकर हस्ताक्षर बनाती थीं। मामला पकड़ में आने पर उन्हें दो बार नोटिस दिया गया।


लेकिन कोई जवाब न देने पर उन्हें पदावनति करने का निर्देश देते हुए किसी एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका पद पर नियुक्त करने का निर्देश बीएसए को दिया गया है।
विज्ञापन


 डॉ. शर्मा ने बताया कि दूसरा मामला बड़हलगंज के प्राथमिक विद्यालय कोडारी का है। 29 फरवरी को निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक सीमा मरियम जान ने शिक्षक अंजनी पासवान का अवकाश उपस्थिति पंजिका में नहीं चढ़ाया था। निरीक्षण के समय रजिस्टर में अवकाश चढ़ाने लगीं।

इसके अलावा 159 नामांकित विद्यार्थियों में उपस्थिति 52 की थी। जबकि मिड-डे मील में पिछले छह दिनों से उपस्थित 100 से 120 के बीच दिखाया गया था। इस पर उनकी वेतन वृद्धि रोकते हुए मिड डे मील की जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें