फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Mon, 29 Jan 2018 12:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं के साथ पलटवार किए ठंड का असर जनजीवन पर पड़ा है। रविवार तड़के पारा लुढ़ककर इतना कम हो गया कि इस सीजन की दूसरी सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। कोहरा भी काफी घना रहा। हालांकि करीब 10 बजे कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। विशेषज्ञ के अनुसार दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। इस दौरान काफी गलन बनी रही। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम थी। सूरज के निकलने के साथ ही धीरे-धीरे कोहरा छंटता चला गया और फिर सड़क पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई। अच्छी धूप तो हुई, लेकिन आकाश में फिर धुंध छा गई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पश्चिम की ओर से चलने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। दरअसल साइबेरिया से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद हिमालयी मैदानी क्षेत्रों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से हिमालय से सटे तराई क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है।

बारिश के बाद बेहतर होगा मौसम
कैलाश पांडेय ने बताया दो तीन दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा। सोमवार को जम्मू कश्मीर में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही यहां का मौसम बेहतर हो सकेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान कम ही बना रहेगा। कोहरा छंटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें