फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगा महसूस कर रहे यूनिवर्सिटी के छात्रनेता

Thu, 08 Sep 2016 12:26 AM IST
डॉ. राकेश राय, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
घोषित तिथि मेें प्रशासनिक दखलंदाजी से टले यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव ने ऐसे छात्रनेताओं की नींद उड़ा दी है, जिन्होंने महज तीन दिन में अपनी चुनावी गतिविधियों को चरम पर पहुंचा दिया था। कल तक परिसर में पूरी गर्मजोशी से दस्तक दे रहे ये छात्रनेता ठगा सा महसूस कर रहे हैं। फिलहाल वे इस असमंजस में फंसे हैं कि किसे दोषी ठहराएं यूनिवर्सिटी को या फिर प्रशासन को। पूरे दिन के असमंजस के बाद बुधवार की देर शाम कोई प्रशासन और शासन पर निशाना साधता दिखा तो किसी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को कटघरे में लिया। कुछ छात्रनेता तो इसे लेकर प्रदेश सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि बिना प्रशासनिक तालमेल के छात्रसंघ चुनाव के तारीख घोषणा उनके साथ धोखा है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व मंत्री नीरज शाही इसके लिए यूनिवर्सिटी को दोषी ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव कराना कुलपति की जिम्मेदारी है और उन्हें हर हाल मेें प्रशासनिक तालमेल बैठाकर चुनाव कराना चाहिए। हालांकि इसे लेकर पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार को भी घेरा है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार या तो छात्रसंघ विरोधी चरित्र स्वीकार करे या फिर प्रशासन को चुनाव की राह में रोड़ा बनने से रोके। जल्द इसे लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो छात्रों के बड़े आंदोलन का सामना यूनिवर्सिटी और प्रशासन दोनों को करना पड़ेगा।

यूनिवर्सिटी के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि एक तरफ डीआईजी का छात्रनेताओं की आपराधिक रिकार्ड खंगालने की बात कहना और दूसरी तरफ एसएसपी का चुनाव में रोड़ा बनना इस बात को साबित करता है कि कहीं न कहीं कुछ खेल है। पूर्व उपाध्यक्ष ने इस खेल के पीछे प्रदेश सरकार को दायरे में लिया और कहा कि उसके इशारे पर ही छात्रनेताओं के साथ यह खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


अंबेडकरवादी छात्र सभा के अध्यक्ष अमर पासवान ने तो यूनिवर्सिटी को दोषी मानते हुए पिछले तीन दिनों में छात्रनेताओं द्वारा खर्च रकम की वापसी की बात रखी है। उनका कहना है कि यह यूनिवर्सिटी, प्रशासन और प्रदेश सरकार की मिली-जुली साजिश है, जिसका खामियाजा छात्र और छात्रनेता भुगत रहे हैं। बहुत जल्द इसका परिणाम आंदोलन के रूप में सामने आएगा, इसे लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।  एबीवीपी ने लगाया हीलाहवाली का आरोप छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी नई परिस्थिति पर चर्चा के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी और प्रशासन के रुख को छात्र विरोधी बताया। महानगर मंत्री राजन द्विवेदी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में हीलाहवाली यूनिवर्सिटी और जिला प्रशासन दोनों पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि परिषद बहुत जल्द संगठन की प्रत्याशिता भी घोषित कर दी जाएगी। बैठक में संतोष पांडेय, अंकुर राणा, हिमांशु चन्द कौशिक, कोर्णाक श्रीवास्तव, नवनीत कुमार, मनीष यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें