फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर हॉस्टलर्स ने सड़क जाम की

Wed, 20 Apr 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर रोड जाम करते छात्रो ने को समझाते एसपी सिटी। - फोटो : rajesh kumar
विज्ञापन
पानी की सप्लाई रोकने से नाराज ब्वायज हॉस्टल के छात्र बुधवार को सड़क पर उतर गए और यूनिवर्सिटी चौराहे से मोहद्दीपुर के बीच सड़क जाम कर दी। इसके चलते आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल के समझाने पर छात्र हॉस्टल लौट गए। उधर, यूनिवर्सिटी के अभियंता का कहना था कि छात्रों के जाम लगाने से पहले ही सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन


अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि चार दिन पहले मजीठिया भवन के पास पाइप लाइन फट गई थी। इसे छुट्टी के दिन 20 अप्रैल को बनाया जाना था, लेकिन छुट्टी में परिवर्तन कर 19 तारीख कर दी गई। ऐसे में बुधवार को ही पाइप दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया। शाम छह बजे सप्लाई शुरू कर दी गई, लेकिन इसके पहले ही छात्रों का धैर्य जवाब दे गया और वे सड़क पर उतर आए।

छात्रों के उग्र होने की जानकारी जब प्रॉक्टर डॉ. एससी पांडेय को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी और मौके पर एसपी सिटी हेमराज मीणा और इंस्पेक्टर कैंट ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें