फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी की दर्दनाक मौत, दोनों घायलों का एग्जाम छूटा

Tue, 12 Feb 2019 07:32 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गोरखपुर के झंगहा के सधना गांव के पास मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में राज उर्फ राजकुमार (16) की मौत हो गई। छात्र अंकित चौधरी और बेचन पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे। 
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती होने के चलते दोनों घायल छात्र परीक्षा नहीं दे पाए। झंगहा के मझगांवा सरार निवासी भोला का बेटा राजकुमार, गांव के ही अंकित चौधरी और बेचन लाल स्वावलंबी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ते थे। 

मंगलवार की सुबह तीनों एक ही बाइक से परीक्षा देने राजधानी गांव स्थित रामचंद्र इंटर कॉलेज जा रहे थे। सधना गांव के पास मोड़ 
पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। 

तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। राजकुमार की मौत हो गई। बाकी दोनों को डॉक्टरों अस्पताल रेफर कर दिया दिया। अंकित खजनी के महादेवा बाजार का निवासी है। मझगांवा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें