फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेकअप करके बुर्के में आया छात्र, दे रहा था लड़की की परीक्षा, ऐसे सामने आई हकीकत

Tue, 26 Feb 2019 11:15 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
गिरफ्त में आया छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को भटनी के एक केंद्र पर लड़की बनकर परीक्षा दे रहे एक लड़के को पकड़ा गया। बुर्के में आए लड़के ने अपने चेहरे पर ऐसा मेकअप कर रखा था कि उसे पहचानना मुश्किल था। 
विज्ञापन


शक होने पर जब महिला कक्ष निरीक्षक ने जांच कराई तो रहस्य खुला। वह एक आशा कार्यकर्ता की जगह परीक्षा दे रहा था। उसके खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने भटनी थाने में तहरीर दी है। उधर, इस मामले में लापरवाही मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है।

सुबह की पाली में मंगलवार को विज्ञान एवं इंटर में व्यावसायिक शिक्षा वर्ग के विभिन्न विषयों की परीक्षा थी। सिद्धनाथ इंटर कॉलेज भरहे चौरा में विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा में एक परीक्षार्थी के हाव-भाव पर कक्ष निरीक्षक ने संदेह जताते हुए केंद्र व्यवस्थापक को सूचित किया। 
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक रणविजय सिंह ने शक होने पर महिला कक्ष निरीक्षक से जांच करने को कहा। जांच में राज खुल गया। इसकी सूचना डीआईओएस और पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन

केंद्र पर पहुंचे डीआईओएस शिवचंद राम ने अपने सामने युवक की तलाशी कराई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने लेकर चली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम गोपालगंज निवासी इमाम हुसैन बताया। 

उसके अनुसार गोपालगंज में वह ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाता है। गांव की आशा कार्यकर्ता की जगह वह परीक्षा दे रहा था। भटनी के प्रभारी एसओ अशोक सिंह ने बताया कि महिला वेश में पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। डीआईओएस ने बताया कि महिला वेश में आए युवक की तलाशी गेट पर ही की जानी चाहिए थी। उसके आधार की सही तरीके से जांच नहीं हुई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें