जीएम दफ्तर में भाप इंजन का लोकार्पण किया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने मंगलवार को अपने कार्यालय परिसर में रखे भाप के रेल इंजन का लोकार्पण किया। टीबी-6 नैरोगेज भाप का यह इंजन मेसर्स, डब्ल्यूजी वैगनल स्टाफोर्ड, इंग्लैंड द्वारा 1940 में बनाया गया था। बरेली के पास सीबीगंज के क्रियोसोर्टिंग डिपो, स्लीपर ट्रॉली यार्ड, स्लीपर सीजनिंग केंद्र में यह इस्तेमाल में लाया जाता था। 24 अप्रैल, 1990 को अंतिम बार इसे इस्तेमाल में लाया गया था। इसकी क्षमता दो टन कोयला एवं आठ सौ गैलन पानी धारिता की है।
महाप्रबंधक ने कहा कि टीबी-6 नैरोगेज वाष्प इंजन इतिहास के पन्नों में धरोहर लोको के रूप में याद दिलाएगा। उन्होंने कहा कि यह इंजन नई पीढ़ी को नैरोगेज रेल इंजन के सुनहरे अतीत, कार्य प्रणाली एवं दक्षता की याद दिलाएगी। साथ ही इस ऐतिहासिक रेल धरोहर के प्रति आम जन की जिज्ञासा बढ़ेगी। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कुमकुम मिश्र, अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अजय कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर पीडी शर्मा सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।