फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी कंपाउंड के पास कार सवारों पर तड़तड़ाई गोलियां

विज्ञापन
एसएसबी के पास कार में गोली मारने के बाद पहुंचे पुलिस अफसर।
विज्ञापन
एसएसबी कंपाउंड के पास कार सवारों पर तड़तड़ाई गोलियां
विज्ञापन

चिलुआताल (गोरखपुर)। एसएसबी कंपाउंड के पास शुक्रवार सुबह एक व्यापारी की कार पर आठ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। कार सवार व्यापारी और उसके साथियों के मुताबिक गोली पीछे से मारी गई और उन्होंने सीट के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। गोली चलने की सूचना पाते ही एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। व्यापारी के बयान और मौका-ए-वारदात के हालात कुछ भिन्न नजर आ रहे हैं। लिहाजा पुलिस कई कोणों से मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज रोड निवासी व्यापारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर चिलुआताल थाने में सूचना दी कि केंद्रीय विद्यालय के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। कार में उस वक्त उनके बड़े भाई श्रवण गुप्ता और साथी रामभवन व अफरोज थे। बकौल लक्ष्मीनारायण वारदात करीब 2.30 बजे दोपहर हुई, जब वे एक मामले मेें शिकायत करके थाने से लौट रहे थे।
विज्ञापन

दरअसल, लक्ष्मी नारायण के घर के पास ही उनकी साक्षी कम्युनिकेशन नाम से मोबाइल की दुकान है। बनगाई निवासी उदयभान दो दिन पहले उनकी दुकान पर मोबाइल बनवाने के लिए गया था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह उदयभान मोबाइल लेकर दुकान पर गया और चार्जिंग ना होने की शिकायत की। इसी बात पर विवाद हो गया और वहां पर मारपीट भी हुई थी। उदयभान ने चिलुआताल थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
इसी बीच इसकी जानकारी पाकर व्यापारी लक्ष्मी नारायण, बड़े भाई श्रवण गुप्ता, रामभवन और अफरोज के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी। उनका आरोप था कि उदयभान ने उनकी दुकान से एक मोबाइल चुरा लिया है। इसी को लेकर सुबह मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत करके वे लौट ही रहे थे कि वारदात हो गई। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है।
गाड़ी पर 13 गोलियों के निशान मिले
जितनी भी गोली मारी गई है वह सभी गाड़ी को टारगेट करके मारी गई है। पीछे का शीशा टूट गया है और कार पर 13 गोलियों के निशान मिले हैं। हालांकि आस-पास के लोग फायरिंग की आवाज को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बता सके। वारदात को लेकर पुलिस के गले कई तथ्य उतर नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

कैमरे को भी खंगाल रही पुलिस
घटनास्थल के पास ही केंद्रीय विद्यालय मौजूद है। इसके सीसी टीवी कैमरे को भी पुलिस खंगाल रही है। हालांकि पुलिस को अभी कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस रास्ते में भी कुछ कैमरों को खोज रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें