फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी और पुलिस ने बारह करोड़ के मादक पदार्थ के साथ पांच को दबोचा

Sat, 02 Nov 2019 05:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
मादक पदार्थ के साथ 5 लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) और पुलिस की टीम ने एक मकान में छापा मारकर विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ, भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद की है। घटना सोनौली भारत-नेपाल सीमा के सरहदी गांव कुनसेरवा नहर रोड़ की है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई है।

नौतनवा सीओ राजू कुमार साव और एसएसबी 66 वाहिनी के डिप्टी कमाण्डेन्ट रितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा नहर रोड़ पर स्थित इश्तेयाक अली के घर संयुक्त रूप से छापा डाला था।
विज्ञापन


जिसमें उनके घर से विभिन्न किस्म के उच्चक्वालिटी के मादक पदार्थ मारफीन 687 ग्राम, हशीस 50 ग्राम, एम्फ़ैटेमिन 65 ग्राम, हेरोइन 85 ग्राम, मेथाकालोने 338 ग्राम, एक लाख चौहत्तर हजार नेपाली और 1600 भारतीय मुद्रा, कुल 1225 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए।

मौके से मादक कारोबार में लिप्त इश्तेयाक अली, सलमान, रेहाना, मुस्कान, शायरा को गिरफ्तार किया गया। इसकी सूचना शनिवार शाम को सोनौली कोतवाली परिसर में हुई प्रेस वार्ता में संयुक्त रूप से पत्रकारों को दी गई।

उन्होंने बताया कि यह पूरा परिवार कई वर्षों से मादक पदार्थ के कारोबार में संलिप्त है। इश्तेयाक कई बार जेल जा चुका है। सभी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

एसएसबी के काका (डॉग स्क्वायड ) की रही अहम भूमिका

क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव और डिप्टी कमान्डेंट रितेश कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वायड टीम के काका की इस बरामदगी में बहुत बढ़ा योगदान है। आरोपी ने घर के कोने-कोने में मादक पदार्थ छिपा रखा था। जिसे काका ने ढूंढ निकाला।

साथ ही इस टीम में सोनौली के चौकी प्रभारी विनोद कुमार राय, खनुवा के चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा, सिपाही शमशेर सिंह, विजय बहादुर यादव, रीमा चौहान, थाना नौतनवा उपनिरीक्षक संजय दुबे, सिपाही आज्ञा राम, गंगा राम वर्मा, मनीष कुमार, श्याम सुंदर 66 वाहिनी इंस्पेक्टर टासी पलदन, जवान जीडी राकेश कुमार, बलकार सिंह, संजय कुमार, खनिन राय का भी योगदान रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें