वह ऑटो में सवार होकर मुख्यालय-घुघली मार्ग के बरवां खुर्द गांव के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ऑटो के सामने अचानक भैंस आ गई। जिस दौरान ऑटो अनियंत्रित हो गई। उसके बाद ऑटो सड़क पर पलट गई।
इस हादसे में ऑटो में सवार सदर विधायक जयमंगल कनौजिया के भतीजे भरत कनौजिया की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। मृतक भरत नगर पालिका में जलकल पर पम्प आपरेटर पद पर तैनात थे।
मृतक भरत सदर विधायक जयमंगल कनौजिया के बड़े भाई बच्चा राम कनौजिया के बेटे थे। भरत चार भाई सिंटू, गोविंद, प्रकाश व दो बहनें विनीता तथा बबिता से बड़े थे। भरत की शादी हो गयी थी। लेकिन कुछ समय बाद परिवार में विवाद के कारण पत्नी से संबध विच्छेद हो गया थाl
भरत की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वही मृतक भरत की मां रुना देवी व भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर विधायक के भतीजे की मौत से पूरे नगरवासियों में गमगीन माहौल है।
थानाध्यक्ष घुघली धनबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैl उधर सदर विधायक के भतीजे की मौत की खबर पाकर जिला अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के अन्य विधायकों का जमावड़ा लग गया।