फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 पैसेंजर ट्रेनों की बढ़ी स्पीड

Wed, 20 Jul 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण और अमान परिवर्तन के बाद ट्रेेनों की स्पीड बढ़ने लगी है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 14 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने का निर्णय लिया है। एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि नया शेड्यूल 25 जुलाई से प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन


(55010) भटनी-छपरा सवारी गाड़ी को 25 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी भटनी से 06.05 बजे, नोनापार हाल्ट से 06.11 बजे एवं बनकटा से 06.21 बजे चलेगी, जबकि (55020) गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी को 50 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी कोपासम्होता से दोपहर 1.38 बजे, टेकनिवास से 1.58 बजे प्रस्थान कर छपरा दोपहर 2.10 बजे पहुंचेगी। इसी क्रम में (55001) गोरखपुर-अयोध्या सवारी गाड़ी को 25 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है।

यह गाड़ी गोरखपुर से सुबह 7.40 बजे, डोमिनगढ़ से 07.55 बजे, जगतबेला से 08.07 बजे, सहजनवा से 08.17 बजे, सीहापार हाल्ट से 08.23 बजे, मगहर से 08.30 बजे, खलीलाबाद से 08.40 बजे, चुरेब से 08.49 बजे, मुंडेरवा से 08.58 बजे, ओरवारा से 09.07 बजे, बस्ती से 09.20 बजे, गोविन्दनगर से 09.29 बजे, टिनिच से 09.42 बजे, गौर से 10.05 बजे, बभनान से 10.27 बजे, बहमनजोतिया हाल्ट से 10.41 बजे, स्वामी नारायण छपिया से 10.47 बजे, मसकनवा से 10.54 बजे, लखपतनगर से 11.06 बजे तथा मनकापुर से 11.55 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


(55002) अयोध्या-गोरखपुर सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी गोरखपुर शाम 6.55 बजे पहुंचेगी, जबकि (55036) सीतापुर कैंट-गोंडा सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी गोंडा रात 10.30 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार (55327) कानपुर-फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी फर्रुखाबाद रात 10.55 बजे पहुंचेगी। उधर, (55326) कासगंज-लखनऊ सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी कासगंज से अपराह्न 3.05 बजे प्रस्थान करेगी।

(55341) कासगंज-भरतपुर सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी कासगंज से शाम 5.35 बजे प्रस्थान करेगी। इसी क्रम में (55353) कासगंज-मथुरा सवारी गाड़ी को 05 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी मथुरा रात 11.10 बजे पहुंचेगी। (55346) बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को 15 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी कासगंज रात 10.00 बजे पहुंचेगी, जबकि (55344) बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी कासगंज दोपहर 12.55 बजे पहुंचेगी।

(55343) कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी को 15 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी कासगंज से सुबह 7.05 बजे प्रस्थान करेगी। (55345) कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी को 15 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी कासगंज से  दोपहर 1.50 बजे प्रस्थान करेगी। (55032) डालीगंज-नकहाजंगल सवारी गाड़ी को 10 मिनट स्पीड अप किया जा रहा है। यह गाड़ी गोंडा  रात 9.30 बजे पहुंचेगी। हावड़ा से नौतनवां पूजा स्पेशल नौ अक्टूबर से  रेलवे प्रशासन आने वाले त्योहारों को देखते हुए अभी से तैयारी में जुट गया है। इसके तहत दशहरा और दीपावली के दौरान जनसाधारण पूजा स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन हावड़ा से नौतनवा के बीच छह फेरों के लिए चलेगी। (03067) हावड़ा-नौतनवा जन साधारण पूजा स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 9, 16, 23 एवं 30 अक्टूबर तथा 6 एवं 13 नवंबर को हर रविवार को हावड़ा से रात 10:50 बजे चलकर बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, आनंदनगर होते हुए दूसरे दिन नौतनवा रात 10:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में (03068) नौतनवा-हावड़ा जन साधारण पूजा स्पेशल 10, 17, 28 एवं 31 अक्टूबर तथा 7 एवं 14 नवंबर को प्रत्येक सोमवार को नौतनवा से रात 11:45 बजे चलेगी और दूसरे दिन हावड़ा रात 8.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के 13 एवं एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें