फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी के आदेश पर शहर के सभी चौराहों पर हुई चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बेतरतीब नंबर वाले 201 वाहनों का चालान, 27 सीज
नियम विरुद्ध नंबर वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चला
एसपी सिटी के आदेश पर शहर के सभी चौराहों पर हुई चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वाहनों के नंबर प्लेट पर गलत तरीके से लिखावट और बिना नंबर के फर्राटे भरने वाले वाहनों की शनिवार को चेकिंग की गई। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ के आदेश पर शहर के सभी चौराहों पर जांच की गई और कार्रवाई भी हुई।
घटनाओं के समय कई बार यह बात सामने आ चुकी है कि बदमाश बिना नंबर की बाइक से आए थे या फिर नंबर ठीक से नहीं लिखा था। ऐसे में पुलिस को जांच पड़ताल में भी परेशानी आती है। इसे देखते हुए एसपी सिटी ने विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। शनिवार को अभियान के पहले दिन 201 वाहनों का चालान किया गया वहीं 27 बाइक सीज कर दी गई। अभियान का दूसरा मकसद यह है कि सड़क पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी जिससे घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि वाहनों के नंबर प्लेट पर अंकों के लिखे जाने का मानक निर्धारित है। नंबर प्लेट पर अंक उसी मानक में होने चाहिए। ऐसा नहीं होने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें